
Air Force Agniveer Recruitment 01/2027: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर इंटेक 01/2027 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है भारतीय वायु सेवा अग्निवीर भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इसके लिए अभ्यर्थियों को इंडियन एयर फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर इंटेक्स 01/2027 के लिए आवेदन 12 जनवरी से लेकर 8 फरवरी 2026 तक कर सकते हैं इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर इंटेक्स 01/2027 के लिए आवेदन फिर से रिओपन कर दिए हैं अब ऑनलाइन आवेदन 3 मार्च से 10 मार्च 2026 तक कर सकते हैं।
Recruitment Organization Indian Air Force (IAF) Post Name Agniveervayu Advt No. Intake 01/2027 Vacancies As per State-wise requirement Salary/ Pay Scale ₹30,000/- to ₹40,000/- Per Month Job Location All India Category Air Force Agniveer Recruitment Intake 01/2027 Mode of Apply Online Application form filling date 12 January to 8 February 2026 Reopen Form 3 March to 10 March 2026 Official Website iafrecruitment.edcil.co.in
Event Date Application Start Date 12 January 2026 Application Last Date 8 February 2026 Reopen Form 3 March to 10 March 2026 Exam Date 30 and 31 March 2026 Provisional Selection List 14 November 2026 Final Enrollment List 1 December 2026
इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर इंटेक भर्ती में सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 649 रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर इंटेक 01/2027 के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष तक रखी गई है अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2005 और 1 जुलाई 2009 के मध्य होना चाहिए इसमें यह दोनों तारीखें भी शामिल की गई हैं।
इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर इंटेक भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए और अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए या संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर इंटेक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा शारीरिक और योग्यता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा फिर दस्तावेज सत्यापन होगा। इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर इंटेक 01/2027 के लिए परीक्षा का आयोजन 30 और 31 मार्च 2026 को किया जाएगा इसके बाद प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट 14 नवंबर 2026 को जारी होगी और फाइनल लिस्ट 1 दिसंबर 2026 को जारी होगी।
विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों से फिजिक्स, गणित और अंग्रेजी 12th कक्षा सिलेबस के अनुसार ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा का समय 60 मिनट का होगा। अन्य विषयों के अभ्यर्थियों से अंग्रेजी, रीजनिंग एवं जनरल अवेयरनेस से संबंधित ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे और समय 45 मिनट का होगा। दोनों विषयों से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से फिजिक्स, गणित, अंग्रेजी और रीजनिंग एवं जनरल अवेयरनेस से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे इसमें समय 85 मिनट का मिलेगा। अभ्यर्थियों को सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में अलग-अलग पास होना होगा और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी होगी। फिजिकल फिटनेस टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी जबकि महिलाओं को 8 मिनट में पूरी करनी होगी। दौड़ के बाद 10 पुश-अप्स पुरुषों को 1 मिनट में पूरे करने होंगे। 10 सिटअप्स पुरुषों को 1 मिनट में एवं महिलाओं को 1 मिनट 30 सेकंड में पूरे करने होंगे। फिर 1 मिनट में पुरुषों को 20 स्क्वाट्स एवं महिलाओं को 15 स्क्वाट्स पूरे करने होंगे।
सबसे पहले भारतीय वायु सेवा की आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाना है। इसके बाद इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 का आधिकारिक नोटिफिकेशन पूरा देख लेना है। फिर अभ्यर्थी को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना है। अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी है। मोबाइल और ईमेल पर प्राप्त ओटीपी से वेरीफाई करना है रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको ईमेल एवं एसएमएस के माध्यम से यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा। फिर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर लेना है। अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है और परीक्षा शहर का विकल्प भी चुन लेना है। अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान एवं संबंधित दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में ही अपलोड करने हैं। अभ्यर्थी को 649 रुपए का ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Reopen Form Date 3 March to 10 March 2026 Start Air Force Agniveer Recruitment 01/2027 form 12 January 2026 Last Date Online Application form 8 February 2026
Apply Online